20 Apr 2024, 05:37:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में 280 पर्यावरण कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 12:45PM | Updated Date: Oct 8 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में पुलिस ने पर्यावरण संकट को लेकर विरोध करने वाले पर्यावरण समूह ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन’ के व्यापक प्रदर्शन के पहले दिन 280 लोगों को सेंट्रल लंदन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि  पर्यावरण संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले  एक्सटिंक्शन रिबेलियन के  280 कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस बीच एक्सटिंक्शन रिबेलियन ने कहा है कि पर्यावरण संकट को लेकर  दो सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन चलेगा।
 
जलवायु परिवर्तन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग के साथ सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पुलिस को  प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आदेश दिया  है। रिपोर्टों के अनुसार एक्सटिंक्शन  रिबेलियन ने दावा किया है गिरफ्तार किये गये लोगों में ऑक्सफोर्ड से अवकाश प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता 81 वर्षीय सराह लासेंबी भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन जर्मनी की राजधानी बर्लिन, नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम और सिडनी में भी हो रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »