19 Apr 2024, 19:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में प्याज के दाम 100 रुपए किलो तक पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:30AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। प्याज का दाम पाकिस्तान में लोगों की आंखों में आंसू ले आया है। इसकी कीमत यहां सौ रुपये किलो तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित विभाग और व्यापार मंत्रालय की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान में प्याज का दाम नब्बे से सौ रुपये किलो तक पहुंच गया है।
 
भारत में खुदरा सब्जी विक्रेता इन दिनों प्याज 40 से 50 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। पिछले दिनों प्याज के रेट ने अचानक उछाल भरी थी। तब सरकार ने इसके दामों को नियंत्रित करने का दावा किया। तुरंत भारत से बाहर प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी गई। इससे हमारे पड़ोसी देशों में प्याज के दामों में जरूर आग लग गई। दिलचस्प बात ये भी है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्याज की खपत खासी ज्यादा होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »