24 Apr 2024, 18:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग के मामले की प्रधानमंत्री ने जांच का आदेश दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:19AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। इराकी प्रधानमंत्री अली अब्दुल माहदी ने बगदाद के उप शहर सद्र में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिक बल प्रयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए सैन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है। इराकी संयुक्त सेना कमान ने सोमवार को यह जानकारी दी। सद्र शहर में रविवार शाम सुरक्षा बलों की कार्रवाई  में कम से कम 15 लोग मारे गए  थे और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और बाद में गोलीबारी की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है,‘‘ इराकी सेना के सर्वोच्च सेनापति अब्दुल महदी ने मामले की जांच के लिए एक आयोग के गठन का आदेश दिया है ताकि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिक बल प्रयोग का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच की कार्रवाई की जा सके।’’ इस आयोग की अगुवाई मिलिट्री इंटेलीजेंस के निदेशक करेंगे  गौरतलब है कि कमजोर सरकारी सेवाओं, बढ़ती बेरोजगारी तथा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर हजारों लोगों ने कल शाम सद्र में सरकार विरोधी जोरदार प्रदर्शन किया था और इन्हें तितर बितर करने के लिए अधिकारियों ने अधिक बल प्रयोग की इजाजत दे दी थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और कईं अन्य घायल हो गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »