18 Apr 2024, 10:39:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईराक में जारी हिंसक प्रदशर्न में 104 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2019 9:38AM | Updated Date: Oct 7 2019 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। इराक में सरकार के खिलाफ जारी व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 104 पर पंहुच गयी। गृह मंत्रालय के अनुसार हिंसक प्रदर्शन में मरने वालो की संख्या 104 पहुंच गयी हैं तथा यह संख्या और भी बढ़ सकती हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार ईराक की राजधानी बगदाद के मध्य और पूर्वी क्षेत्र में हाल ही में हुयी ंिहसा में कई लोगों के मरने की खबर है। बगदाद के नसीरयह शहर में 36 लोगों की मौत हुयी है तथा अल दिवानियाह क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। गौरतलब है कि इराक में सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर देशभर में जारी प्रदर्शन का आज छठा दिन है। प्रदर्शन के दौरान अब तक कई लोगों की मौत हो गयी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »