19 Apr 2024, 14:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों में 19 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:49AM | Updated Date: Sep 22 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे के दौरान हुए तीन सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो गयी है। शहर के यातायात विभाग ने शनिवार को बताया कि आज सुबह एक वाहन पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गए। विभाग के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस वक्त पीड़ित वाहन के पीछे बैठे थे। मपुमालंगा प्रांत के मिड्लबर्ग में शुक्रवार रात हुए एक अन्य हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। प्रांत के प्रवक्ता मोएती मुसी ने इसकी जानकारी दी। 

तीसरी घटना क्वाजुलु-नताल प्रांत के क्वाजिंबा की है जहां शुक्रवार तड़के ट्रक और दो वाहनों की भिड़ंत में ट्रक सवार छह लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। दक्षिण अफ्रीका सड़क यातायात प्रबंधन निगम के अनुसार देश में सालाना औसत सात लाख दुघर्टनाएं होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »