29 Mar 2024, 06:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में बस बम विस्फोट का संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 10:11AM | Updated Date: Sep 21 2019 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक के कर्बला शहर में एक मिनी बस में हुए बम विस्फोट के संदिग्ध साजिशकर्ता को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा बलों के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कर्बला में मिनी बस के भीतर हुए बम विस्फोट के संदिग्ध साजिशकर्ता को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। विस्फोट के साजिशकर्ता को घटनास्थल के पास स्थित एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इराक में अपने कब्जे वाले सभी इलाकों के मुक्त होने के बावजूद सक्रिय है तथा बीच-बीच में हमले करता रहता है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कर्बला में मिनी बस में हुए विस्फोट के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »