29 Mar 2024, 14:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप के आवास के पास गोलीबारी,1 की मौत,5 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 10:20AM | Updated Date: Sep 20 2019 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास स्थान व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। प्रसारणकर्ता फॉक्स न्यूज के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 10.06 बजे मिली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गये। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »