29 Mar 2024, 19:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्यूनीशिया के निर्वासित राष्ट्रपति बिन अली का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 8:59AM | Updated Date: Sep 20 2019 8:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। ट्यूनीशिया के निर्वासित राष्ट्रपति जीन एल अबिडीन बेन अली का लंबी बीमारी के बाद  को सऊदी अरब में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्टो ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वह 83 वर्ष के थे। मोसाइक एफएम रेडियो स्टेशन ने बताया कि श्री बेन अली पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे और तीन महीनों से उन्हें सघन चिकित्सा में रखा गया था। श्री अली ने उत्तरी अफ्रीका पर 23 वर्षो तक शासन किया था। दिसंबर 2010 और जनवरी 2011 में तीन सप्ताह की क्रांति के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उसके बाद से वह सऊदी अरब में रह रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »