28 Mar 2024, 17:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेल्जियम का लड़ाकू विमान फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पॉयलट सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 7:03PM | Updated Date: Sep 19 2019 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। बेल्जियम का लड़ाकू एफ-16 विमान गुरुवार को पश्चिमी फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दोनों पॉयलट समय रहते विमान से बाहर आ गये लेकिन हाई वोल्टेज केबलिंग सिस्टम की चपेट में आने से एक पॉयलट की मौत हो गयी। फ्लैंडर्स न्यूज मीडिया के मुताबिक बेल्जियाई रक्षा विभाग ने विमान के फ्रांस के ब्रेटाग्ने क्षेत्र के प्लूविग्नेर में दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की। विमान अभ्यास सत्र के दौरान उड़ान पर था। दोनों पायलट दुर्घटना से पहले विमान से बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन इनमें से एक पॉयलट के हाई वोल्टेज केबलिंग सिस्टम की चपेट में आने से मौत हो गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »