29 Mar 2024, 11:18:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पश्चिम एशिया में संघर्ष नहीं चाहते : ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 3:47PM | Updated Date: Sep 18 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमले का अमेरिका के आरोप का सामना कर रहे ईरान ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में संघर्ष नहीं चाहता है। ईरान ने राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में किसी के साथ भी संघर्ष नहीं चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में सैन्य संघर्ष नहीं चाहते हैं।’’ गौरतलब है कि शनिवार को सऊदी अरब की दो पेट्रोलियम कंपनियों में ड्रोन से हमला किया गया था।
 
सऊदी अरब दरअसल हौसी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में यमन को हवाई क्षेत्र में मदद मुहैया करा रहा है जिसकी वजह से शुरुआत में माना जा रहा था कि यह हमला हौसी विद्रोहियों ने किया है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे ईरान का हाथ होने की बात कही थी। ईरान ने अमेरिका के इस आरोप को खारिज किया है। सऊदी के रक्षा मंत्रालय ने हालांकि कहा है कि वह तेल संयंत्रों पर हुए हमले में ईरान की संलिप्तता का आज सबूत पेश करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »