28 Mar 2024, 20:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘सऊदी में हुए हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं कर सकता संरा’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 9:16AM | Updated Date: Sep 17 2019 9:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक पत्रकार वार्ता में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र यह निर्धारित नहीं कर सकता कि सऊदी के पेट्रोलियम कंपनियों में हुए ड्रोन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। डुजारिक ने कहा कि हमारे पास यह अधिकार नहीं हैं कि हम इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर सकें। गौरतलब है कि गत शनिवार को सऊदी की दो पेट्रोलियम कंपनियों में ड्रोन से हमला किया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी हालांकि यमन के हौथी विद्रोहियों ने ली थी। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे ईरान का हाथ होने की बात कही थी। ईरान ने अमेरिका के इस आरोप को खारिज कर दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »