24 Apr 2024, 16:47:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका और कनाडा ने रुस के ऊपर से अवलोकन उड़ान शुरु की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 9:05AM | Updated Date: Sep 16 2019 9:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका और कनाडा ने ‘ओपन स्काई’ संघि के तहत रुस के हवाई क्षेत्र से सोमवार को अवलोकन उड़ान की शुरुआत की। रुस के राष्ट्रीय परमाणु न्यूनीकरण केंद्र के मुखिया सर्गेई रेज्कोव ने इसकी जानकारी दी।  रेज्कोव ने रुस के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक समाचार पत्र को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अमेरिका और कनाडा ने ‘ओपन स्काई’ संघि के तहत रूस के हवाई क्षेत्र के ऊपर से एक अवलोकन उड़ान भरी।’’  रेज्कोव के अनुसार रुस भी इस अवधि में बेनेलक्स और पुर्तगाल के क्षेत्रों में अवलोकन उड़ान भरेगा। ‘ओपन स्काई’ संघि के जरिए यह देश सैन्य बलों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से अवलोकन उड़ान के जरिए हवाई निगरानी कर सकेंगे। सैन्य गतिविधियों की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए शुरु किए गए इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देश शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »