29 Mar 2024, 10:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 41 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:31AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत ताखर में 41 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया  बारसाज जिले में स्थानीय बुजुर्गों और जिला पुलिस की कोशिशों से तालिबान के 41 सदस्यों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर अफगान नेशनल एंड डिफेंस सिक्योरिटी फोर्सेज के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों को अपने हथियार भी सौंप दिये। ये आतंकवादी निकटवर्ती प्रांत बदख्शां के  कुरान वा मुंजन जिले में सक्रिय थे। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान को हथियार छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के मकसद से 2010 में शांति एवं मेलमिलाप प्रक्रिया शुरू की थी। शांति प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के मुताबिक  उस समय से अब तक 10 हजार से अधिक आतंकवादी आत्मसमर्पण कर शांति प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं। वहीं तालिबान ने अधिकारियों के दावे को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। इस माह की शुरुआत में पूर्वी प्रांत कुनार में 150 तालिबान और इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »