24 Apr 2024, 04:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी सेना ने ओसामा के बेटे हमजा को मारा : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:00AM | Updated Date: Sep 15 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अल-कायदा के प्रमुख आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा बिन लादेन के मारे जाने की शनिवार को पुष्टि की। हमजा पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित था। ट्रंप ने एक बयान में कहा,‘‘ओसामा बिन लादेन का पुत्र और अल-कायदा के प्रमुख आतंकवादीयों में से एक हमजा बिन लादेन अफगानिस्तान/ पाकिस्तान के क्षेत्र में अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारा गया।’’ 

उन्होंने कहा कि हमजा की मौत से अल-कायदा को न सिर्फ तगड़ा सबक मिलेगा बल्कि इस संगठन की हरकतों पर भी लगाम लगेगी। हमजा कई आतंकवादी संगठनों के साथ योजना बनाने और उनके संचालन के लिए भी जिम्मेदार था। उल्लेखनीय है कि आतंकवादी संगठन तालिबान के साथ अमेरिका के शांति समझौता खत्म करने के कुछ ही दिन बाद यह खबर आयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »