19 Apr 2024, 17:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सनाउल्लाह की गिरफ्तारी बदले की राजनीति का सबसे खराब उदाहरण: औरंगजेब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:47AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी ने पंजाब के पूर्व कानून मंत्री राना सनाउल्लाह की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले का सबसे खराब उदाहरण करार देते हुए पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से इस मामले का नोटिस लेने की गुहार लगाई है। सनाउल्लाह को एक जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और वह अपने पास मादक पदार्थ होने के आरोपों के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने शनिवार को कहा कि सनाउल्लाह की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले का सबसे बुरा उदाहरण है और यह देश की न्यायिक प्रणाली के मुंह पर चांटा है।

औरंगजेब ने कहा, ‘‘ राना सनाउल्लाह को गिरफ्तार तो मादक पदार्थ से जुड़े आरोप में किया गया था लेकिन जांच उनकी संपत्ति की छानबीन की तरफ मोड़ दी गई है। सरकार बिना न्यायाधीश और वकील के उन पर अभियोग चला रही है।’’ प्रवक्ता ने कहा अभियोजक भी यह मान चुके हैं कि सनाउल्लाह के खिलाफ कोई वीडियो साक्ष्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सनाउल्लाह को गिरफ्तार किए दो माह 13 दिन बीत चुके हैं, कोई वीडियो नहीं पेश किया गया है लेकिन उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है जो उन्हें अपने पिता से मिली हुई है।’’ सनाउल्लाह को मादक पदार्थ रोधी बल ने पंजाब के सुखहेके क्षेत्र से एक जुलाई को गिरफ्तार किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »