23 Apr 2024, 21:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में भूस्खलन के कारण छह की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:18AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के रोल्पा जिले में शनिवार को अत्यधिक वर्षा के बाद हुए भूस्खलन से मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय बचाव दल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रोल्पा जिले के पुलिस अधीक्षक चित्र बहादुर गुरुंग ने बताया कि शुक्रवार देर रात को चेरलाबांग गांव में भूस्खलन के मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय सभी परिजन सो रहे थे। जिला अधिकारी पुलिस तथा स्थानीय लोगों के साथ मिल कर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। भीषण भूस्खलन की वजह से जिला मुख्यालय का अन्य जिलों से संपर्क भी टूट गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »