19 Apr 2024, 08:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हौती विद्रोहियों ने दागे गोले, नौ की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:23PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदेन। यमन में हौती विद्रोहियों ने लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदाह के रिहायसी इलाके में शुक्रवार को गोले दागे जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गयी तथा 10 लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘हौती विद्रोहियों ने तुहयाता जिले में रिहायसी क्षेत्रों में अंधाधुंध गोले दागे, जिसके कारण नौ नागरिक मारे गये।’’अधिकारी ने बताया कि हौती विद्रोहियों की गोलीबारी में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए होदेइदाह के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »