20 Apr 2024, 08:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के चेंगदू में तूफान के कारण 56 उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 2:14PM | Updated Date: Sep 13 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेंगदू। चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू शिआंग्लियू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को तूफान के कारण कुल 56 उड़ानों को रद्द कर दिया गया और 71 उड़ानों में विलंब हुआ। तूफान के कारण हवाई अड्डे से 56 उड़ानों को रद्द कर दिया और 71 उड़ानों में देरी हुई। इसके अलावा आने वाली 10 उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों पर उतारा गया। सिचुआन की राजधानी चेंगदू में शुक्रवार तड़के 0430 बजे आये तूफान के कारण हवाई अड्डे के रनवे को कई घंटों के लिये बंद कर दिया था। तूफान के कमजोर होने के बाद सुबह सात बजे पहले एक रनवे और 0810 बजे दूसरा रनवे खोला गया। विमानन सेवा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »