29 Mar 2024, 05:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया को पाकिस्तान पर नहीं भारत पर हैं भरोसा : अहमद शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:19AM | Updated Date: Sep 13 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर इजाज अहमद शाह ने अपनी सरकार की नाकामयाबियों को स्वीकार करने वाला एक बयान देते हुए कहा है कि कश्मीर पर दुनिया को पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर भरोसा है। पाकिस्तान के न्यूज चैनल हम न्यूज से शाह ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया है और वहां के लोगों को दवाइयां भी नहीं दे रहा है लेकिन लोगों को हम पर भरोसा नहीं है। वे भारत पर भरोसा करते हैं।’’  

उन्होंने कहा, ‘‘ सत्तारूढ़ दलों ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम खराब किया और लोगों को लगता है कि हम एक गंभीर देश नहीं है।’’  शाह से जब पूछा गया कि ऐसे नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान को अब आत्मचिंतन करना चाहिए।’’ 

शाह का बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि भारत ने कश्मीर को बंदी गृह में परिवर्तित कर दिया है। भारत ने हालांकि कुरैशी के बयान का खंडन करते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा था और कहा था कि वैश्विक आंतकवाद का केंद्र पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। भारत के इस फैसले की कई देशों ने सराहना की। अमेरिका ने भी इसे भारत का आंतरिक मामला बताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »