25 Apr 2024, 16:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टीकाकरण पर जागरुकता फैलाने की जरुरत: चौबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:33AM | Updated Date: Sep 13 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में लाखों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए टीकाकरण के लाभ को लेकर जागरुकता फैलाने की जरुरत है। चौबे ने बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में यूरोपीय आयोग एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वैश्विक टीकाकरण सम्मेलन में यह बात कही। इस सम्मेलन में करीब 100 देशों से आए प्रतिनिधियों ने टीकाकरण को लेकर जागरुकता फैलाने पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इसे बढ़ावा देने पर बल दिया। ताकि टीकाकरण न कराने के कारण  होने वाली मौतों को रोका जा सके।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप जब किसी बीमारी से बचने के लिए टीका लगाते हैं तो केवल अपने आप को नहीं बचाते हैं, बल्कि अपने आस-पास रहने वाले लोगों की भी रक्षा करते हैं। टीका लगाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके प्रति जागरूक होने की सभी को आवश्यकता है इसमें सभी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। इस तरह के वैश्विक मंच से पूरे विश्व में यह संदेश जा रहा है कि टीका को लेकर सभी कितने संवेदनशील हैं। टीकाकरण से 30 लाख लोगों को हर साल विभिन्न बीमारियों से बचाया जा रहा है। इसे और अधिक बढ़ाना है। इस एक दिवसीय सम्मेलन में 100 देशों के राजनेताओं, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, मीडिया एनजीओ, आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »