25 Apr 2024, 12:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वॉशिंगटन : लगातार दूसरी बार महिला हो सकती है आईएमएफ प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 4:46PM | Updated Date: Sep 10 2019 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। लगातार दूसरी बार कोई महिला अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त की जा सकती हैं। आईएमएफ ने बताया कि उसका कार्यकारी बोर्ड इस पद के लिए श्रीमती क्रस्टालीना जॉर्जिएवा के नामांकन पर विचार करेगा। वह इस समय विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा जारी बयान में कहा गया है ‘‘अगले प्रबंध निदेशक के पद के लिए नामांकन की तारीख 06 सितंबर को समाप्त हो गयी। विश्व बैंक की मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रस्टालीना जॉर्जिएवा ने इस पद के लिए उनके नाम पर विचार की इच्छा जताई है।’’ उसने बताया कि अब तय प्रक्रिया के तहत चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
 
निवर्तमान आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टिन लगार्ड के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था। बोर्ड ने कहा है कि चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश की जा रही है। इसे 04 अक्टूबर से पहले पूरा करना है। श्रीमती लगार्ड आईएमएफ की पहली महिला प्रबंध निदेशक हैं। वह 05 जुलाई 2011 को इस पद पर नियुक्त हुई थीं और 2016 में दूसरे कार्यकाल के लिए चुनी गयी थीं। यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष नामित किये जाने के बाद उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
 
हालाँकि वह अभी पदमुक्त नहीं हुई हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ छोड़ दी हैं। वह 01 नवंबर से यूरोपीय केंद्रीय बैंक में पद सँभालेंगी। बुलगेरियाई नागरिक श्रीमती जॉर्जिएवा 66 वर्ष की हैं। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने इसी महीने प्रबंध निदेशक के पद के लिए उम्र सीमा समाप्त कर दी है जिससे श्रीमती जॉर्जिएवा की नियुक्ति की बाधा दूर हो गयी है। पहले अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष थी और कोई व्यक्ति 70 वर्ष की उम्र तक इस पद पर रह सकता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »