19 Apr 2024, 10:12:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बगदाद में इराकी सुरक्षा बलों ने आई एस के 15 आतंकवादियों को ढेर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:30AM | Updated Date: Sep 10 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराकी सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सैनिकों के साथ मिलकर  बगदाद के उत्तर में  इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है। इराक स्पेशल आपरेशंस फोर्सेज ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईएसओएफ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि आतंकवाद निरोधक दस्ते ने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर मताइबिजाह जिले और सालादीन मरूस्थल क्षेत्र में एक अभियान में आईएस के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं।

इसके अलावा इराकी सेना ने आई एस के नौ आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इराक ने आईएस की हार की घोषणा 2017 के अंत में की थी और मार्च 2019 तक इराकी सुरक्षा बलों ने इराक में इस आतंकवादी समूह के प्रभुत्व वाले इलाकों पर कब्जा कर लिया था। इस बीच इस संगठन ने कईं बार आतंकवादी  हमलों को अंजाम दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »