19 Apr 2024, 17:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस, यूक्रेन के कैदियों को रिहा करने के फैसला का गुटेरेस ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 11:10AM | Updated Date: Sep 9 2019 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। सयुंक्त राष्ट्र के महसचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस और यूक्रेन के आपस में के कैदियों को रिहा करने के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष भविष्य में भी बातचीत के जरिए सभी मुद्दे सुलझाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि गुटेरेस ने उम्मीद जताई है कि इस मानवीय कदम से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
 
गुटेरेस ने सभी संबंधित पक्षों से नॉर्मंडी फोर, त्रिपक्षीय संपर्क समूह, ओएससीई और अन्य द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए और उपाय करने का अनुरोध भी किया। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन ने गर्मियों के अंत में हिरासत तथा दोषी ठहराए गए व्यक्तियों की एक साथ रिहाई पर काम शुरू किया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर्न इकनोमिक फोरम के दौरान कहा था कि इस मुद्दे को निकट भविष्य में सुलझा लिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बंदी शनिवार को अपने-अपने स्वदेश लौटें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »