इस्लामाबाद। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा के चंद्रयान मिशन को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। पाक पीएम की पूर्व पत्नी ने इमरान खान के मंत्री पर तंज कसते हुए उसे मूर्ख बताया है। पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा कि एक मंत्री द्वारा दिया गया बयान बेहद खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान मिशन को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। गौरतलब है कि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के मिशन में बाधा आई है।
रेहम खान ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने भारत चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम की चांद पर विफल लैंडिंग पर कमेंट करने से खुद को बहुत रोका। उन्होंने चंद्रयान को लेकर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री के बयान को पागलपन की इंतेहा बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर स्पष्ट रूप से इसका प्रभाव पड़ा है।