18 Apr 2024, 10:26:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे के बंदियों को किया रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 1:23AM | Updated Date: Sep 8 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस और यू्क्रेन ने आपसी तनाव कम करके की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को एक दूसरे के बंदियों को रिहा किया। अमेरिका ने दोनों देशों को इसके लिए बधाई दी है। रूस की ओर से रिहा किये गये लोगों में  किर्च की खाड़ी से पिछले साल पकड़े गये यूक्रेन के 24 नाविक भी शामिल हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के लिए इस कदम को राजनियक जीत के रुप में देखा जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस वर्ष मई में पद की शपथ ली थी और इस तरह के कदम उनके एजेंडे में था। वर्ष 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप का पुन:विलय कर लेने  के बाद से यूरोप का प्रतिबंध झेल रहे रूस के लिए भी यह कदम राहत भरा साबित हो सकता और यूरोप के साथ उसके संबंध में उत्पन्न तनाव में कमी आ सकती है।
 
रूस ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश भेजने की कोशिश की है कि वह समझौता करने के लिए तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट  करके दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को बधाई दी और कहा ,‘‘ रूस और यू्क्रेन  ने शनिवार को बड़ी संख्या में बंदियों को रिहा किया। बहुत अच्छा समाचार है। शायद  यह शांति की दिशा में पहला बड़ा कदम है। दोनों देशों को बधाई। ’’ वर्ष 2014 से पहले क्रीमिया यूक्रेन का हिस्सा था। यूक्रेन  में साल 2014 में हुई क्रांति के बाद देश के रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर  यानुकोविच को पद छोड़ना पड़ा था। रूस ने यूक्रेन में हस्तक्षेप करके  क्रीमिया में रूसी सेना भेजी और उसे अपने कब्जे में ले लिया। उसने  इसके  पीछे तर्क दिया था कि वहां बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोग हैं और विरोध  प्रदर्शन के बीच उनके हितों की रक्षा करना रूस की जÞम्मिेदारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »