29 Mar 2024, 06:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी : मैसाचुसेट्स के सुपरमार्केट में गैस लीक, 8 लोग अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 12:49PM | Updated Date: Sep 7 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में एक रेफ्रीजरेंट के लीक होने के बाद करीब आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 50 से अधिक लोगों ने सांस लेने में समस्या की शिकायत की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रौले पुलिस विभाग का हवाला देते हुए कहा कि, बोस्टन शहर से 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित रौले शहर के बाजार बास्केट सुपरमार्केट में गुरुवार की दोपहर को रिसाव की सूचना मिली। इस दौरान कई लोगों ने खांसी आने और आंखों में आंसू आने की शिकायत की। हालांकि घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद पता चला है कि यह रिसाव सुपरमार्केट की बेकरी के पास स्थित एक बर्फ की मशीन से हो रहा था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »