29 Mar 2024, 00:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहामास में तूफान से मरने वालों संख्या 43 हुयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 10:51AM | Updated Date: Sep 7 2019 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नासाउ। बहामास के आये विनाशकारी तूफान में मरने वालों की संख्या 43 हो गयी है और तूफान में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जतायी गयी है। प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि विनाशकारी तूफान में मरने वालों की संख्या 43 हो गयी है और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं तथा मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जतायी गयी है। 

मिनिस ने गुरुवार को बताया था कि डोरियन तूफान से 30 लोगों की मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अबाको और ग्रैंड बहामा के द्वीपों पर कम से कम 70 हजार लोगों को मदद की जरुरत है। उल्लेखनीय है कि विनाशकारी डोरियान तूफान बहामास में मंगलवार को पहुंचा और उसने दो दिन तक जबर्दस्त तबाही मचायी। रेड क्रास के अनुसार डोरियन तूफान से अबाकोस और ग्रैंड बहामा के 13000 घर क्षतिग्रस्त हुये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »