29 Mar 2024, 00:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सरकार ने प्रदर्शनकारियों की बर्बरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 10:42AM | Updated Date: Sep 7 2019 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। हांगकांग स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन सरकार ने प्रिंस एडवर्ड, मोंग कोक ओर याउ मा ती के इर्दगिर्द इलाके में शुक्रवार को कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों की बर्बरतापूर्ण कृत्यों की कड़ी निंदा की है। एचकेएसएआर सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार सुबह जारी एक बयान में कहा, ‘‘हांगकांग पुलिस जनता की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए ‘दृढ़ संकल्प कार्रवाई’ करेगी।’’ 

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारी शुक्रवार अपराह्न तीन स्थानों पर एकत्रित हुए और कानून व्यवस्था की अवहेलना करते हुए पुलिस थाने, सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड की तथा मास ट्रांजिट रेलवे स्टेशनों और विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर आगजनी की। प्रवक्ता ने प्रदर्शनकारियों के व्यवहार को अपमानजनक बताया और कहा कि प्रदर्शनकारियों के इस कृत्य से सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग और सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुई। उन्होंने कहा प्रदर्शनकारियों का व्यस्त इलाकों में आग लगाकर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का खतरनाक काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »