29 Mar 2024, 19:39:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम में बाढ़-भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत, तीन लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 5:46PM | Updated Date: Sep 6 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। वियतनाम में पिछले कुछ दिन में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लापता हो गये। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम तक हा तिन्ह प्रांत में तीन तथा क्वांग बिन्ह और लाओ काई प्रांत में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उसने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण लाओ काई प्रांत में दो और क्वांग बिन प्रांत में एक व्यक्ति लापता हो गया।
 
वियतनाम में हालिया उष्ण कटिबंधीय दबाव के कारण कई प्रांतों में भारी बारिश हुई है जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी है। जनवरी से अगस्त के बीच प्राकृतिक आपदाओं के कारण करीब 75 लोगों की मौत हो गयी और 77 अन्य घायल हो गये। इस दौरान 685 मकान ध्वस्त हो गये, 19 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गये और 36800 हेक्टेयर में लगी धान और अन्य फसलें तबाह हो गयी। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से इस वर्ष वियतनाम को 9.56 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अनुसार वियतनाम सर्वाधिक प्राकृतिक आपदाएं और जलवायु परिवर्तन झेलने वाले देशों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष छह से सात प्रचंड तूफान आते हैं।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »