20 Apr 2024, 19:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोर्शनोव के प्रत्यर्पण का अनुरोध वापस ले अमेरिका : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 8:33AM | Updated Date: Sep 6 2019 8:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस ने कहा है कि अमेरिका को रूसी नागरिक एवं रोस्टेक की सहायक यूनाईटेड इंजन कॉर्प के मुख्य प्रबंधक अलेक्जेंडर कोर्शनोव के प्रत्यर्पण के अनुरोध को तुरंत वापस लेना चाहिए। अमेरिका में रूसी दूतावास ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। 

रूसी दूतावास के अधिकारियों ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के कार्यालय जाकर अलेक्जेंडर कोर्शनोव की गिरफ्तारी के संबंध में बातचीत की। अमेरिका के अनुरोध पर अलेक्जेंडर कोर्शनोव को इटली के अधिकारियों ने 30 अगस्त को इटली के नेपल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। इससे पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को कोर्शनोव पर अमेरिकी विमानन कंपनी से गुप्त व्यापारिक जानकारी  चुराने की साजिश रचने का आरोप तय किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »