24 Apr 2024, 21:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी को यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:47AM | Updated Date: Aug 25 2019 3:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए शनिवार को यहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गयाइस सम्मान  को हासिल करने के बाद मोदी ने कहा ‘‘ यूएई  के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हासिल करके मुझे काफी खुशी हुई है। और मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूंयह दोनों देशों के बीच बढ़ती सहभागिता का प्रतीक है और यह सम्मान किसी एक नागरिक का नहीं हैं बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक प्रकृति और देश के 130 करोड़ लोगों को समर्पित हैमैं इसके लिए यूएई सरकार को धन्यवाद देता हूं।’’ इस मौके पर दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद थेइस दौरान महात्मा गांधी की 150 जंयती वर्षगांठ के मौके पर उनकी स्मृति में एक टिकट भी जारी किया गयाइस प्रतिष्ठित सम्मान को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को वर्ष 2018 और पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ को वर्ष 2007 में दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »