19 Apr 2024, 06:35:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सुरक्षा बलों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 2:04AM | Updated Date: Aug 25 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश से आपातकाल हटाए जाने के बाद सुरक्षा बलों से  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष गजट अधिसूचना जारी की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई। देश में अप्रैल से जारी आपातकाल को शुक्रवार को हटा लिया गया था और इसके बाद राष्ट्रपति ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने जन सुरक्षा अध्यादेश की धारा 12 में प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह गजट अधिसूचना जारी की है और अब राजधानी कोलंबो तथा अन्य प्रशासनिक जिलों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेना, नौसेना और वायु सेनाओं को तैनात किया गया है।
 
श्रीलंका में 22 अप्रैल को कईं स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया था।  इसके बाद आपातकाल को मासिक आधार पर बढ़ाया जाता रहा था और इसके तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा बलों ने देश में संदिग्धों की तलाश में छापे मारे थे। इन हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक आतंकवादी हमलों के सिलसिले में 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »