23 Apr 2024, 13:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आईएस का प्रमुख आतंकवादी ढ़ेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 1:57AM | Updated Date: Aug 25 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। ईराक के सुरक्षा बलों ने शनिवार को दियाला प्रांत में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक प्रमुख आतंकवादी को मार गिराया। शिन्हुआ के हवाले से दियाला प्रांत के सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सादिक अल हुस्सैनी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अल-मायत्रा इलाके में आईएस के खुफिया ठिकानों पर मोर्टार से हमला किया जिसमें आईएस का प्रमुख आतंकवादी ढेर हो गया।
 
सादिक ने बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार दियाला प्रांत में एक अन्य प्रमुख आतंकवादी के मारे जाने के बाद उसे क्षेत्र का नया प्रमुख आतंकवादी नेता बनाया गया था। उन्होंने हालांकि मारे गए आतंकवादी की ज्यादा जानकारी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में आईएस की पूरी देश में हार के बाद से देश की सुरक्षा स्थित में व्यापक बदलाव आया है हालांकि बचे हुए आतंकवादियों ने रेगिस्तानी इलाके में अपने नए खुफिया ठिकाने बना लिए है जहां से वे कभी-कभी हमले करते रहते है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »