26 Apr 2024, 01:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत विश्व का ध्यान भटकाने के लिए झूठ का लेगा सहारा: इमरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 5:31PM | Updated Date: Aug 23 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाये जाने और राज्य को  दो हिस्सों में विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बनाये जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट निरंतर बढ़ती जा रही है और वह भारत के खिलाफ अपनी खीझ मिटाने का कोई अवसर नहीं चूक रहे हैं। खान ने इस कड़ी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेताया है कि भारत का नेतृत्व संभवत: उसके कब्जे वाले कश्मीर में बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन और आतंकवाद मामले पर ध्यान बांटने के लिए झूठ का सहारा लेगा। खान ने शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा,‘‘ हम सुन रहे हैं कि भारतीय मीडिया यह दावा कर रहा है कि अफगानिस्तान से कुछ आतंकवादी भारत के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य दक्षिण क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घुसे हैं।’’ उन्होंने यह दावा कश्मीर में जनसंहार और जातीय खात्मे के एजेंडे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है ।
 
इससे पहले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि भारत अपने कब्जे वाले कश्मीर में जनसंहार की दिशा में बढ़ रहा है और भारतीय मीडिया के प्रपंच के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपने नेत्र खोलने की जरूरत है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत के प्रपंच पर विश्व को संज्ञान लेने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह जी..7 और उसके सदस्य देशों की जिम्मेदारी है कि वह भारत के प्रपंच के प्रति अपने नेत्रों को खोले। यह इस क्षेत्र का मसला है और जी 7 को इसके बारे में अवगत कराने की जरूरत है।’’ पाकिस्तान के नेतृत्व की तरफ से यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें शुक्रवार की नमाज से पहले भारत के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने का जिक्र है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »