19 Apr 2024, 03:53:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विदेश में आठ हजार से ज्यादा भारतीय कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के विभिन्न देशों की जेलों में आठ हजार से ज्यादा भारतीय कैद हैं। इनमें अधिकांश विचाराधीन कैदी हैं। विदेश मंत्रालय ने विभिन्न दूतावासों और उच्चायोगों के जरिए ऐसे भारतीयों के बारे में जानकारी जुटाई है। इन लोगों को समुचित कानूनी मदद मुहैया कराई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने ऐसे भारतीयों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब की जेलों में सबसे अधिक 1811 भारतीय कैद हैं। इसके बाद नंबर संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल का है।

संयुक्त अरब अमीरात में 1392 और नेपाल में 1160 भारतीय जेलों में कैद हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के मुताबिक, हमारे पास 31 मई तक के आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक दुनिया भर में ऐसे भारतीयों की संख्या कुल 8,189 है। मुरलीधरन के मुताबिक, ऐसे भारतीय को विभिन्न देशों के कानूनों के अनुसार भारतीय राजनयिक मिशनों से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कई देशों में ऐसे कानून हैं कि स्थानीय अधिकारी कैदी के बारे में समुचित सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराते। कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय अधिकारी कैदियों के बारे में बाकी पेज 8 पर जानकारी तब तक साझा नहीं करते, जब तक संबंधित व्यक्ति इस तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता। 

पाक की जेल में 273 भारतीय बंद- जिन कैदियों को सजा सुनाई जा चुकी है, भारतीय दूतावासों के जरिए उनकी सजा काम कराने या उन्हें माफी दिलाने की कोशिशें भी की जा रही हैं। 2016 से अब तक खाड़ी देशों में 3087 भारतीयों को माफी या सजा से छूट दिलाई जा चुकी है। विदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 273 भारतीय कैदियों के बंद होने की जानकारी जुटाई गई है। 2014 से अब तक पाकिस्तान की कैद से 2110 भारतीयों को रिहा कराने में सफलता हासिल हुई है। हालांकि 273 कैदी अब भी पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं। इनमें 209 मछुआरे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »