23 Apr 2024, 13:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भीषण गर्मी से अमेरिका बेहाल, करोड़ों लोग पर पड़ेगी मार, अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:45AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। देश में इस सप्ताह और भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन सहित देश के कई प्रमुख शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 150 मिलियन लोग इसके चपेट में होंगे। इसका असर मिडवेस्टर्न के मैदानी इलाकों से अटलांटिक तट तक रहेगा।  

कूलिंग सेंटर खोले गए- पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। न्यूयॉर्क सिटी ने इससे अपने निवासियों को बचाने के लिए 500 कूलिंग सेंटर खोले हैं। यहां के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि वास्तव में इस रविवार को हालात स्थिति बहुत भयावह होने वाली है। अपना ख्याल रखें। अगर जरूरत न हो तो गर्मी में बाहर न निकले। स्थिति काफी गंभीर है।
 
जून में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी- गौरतलब है कि इस साल जून के महीने गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दुनिया भर में सबसे गर्म महीना रहा। यह लगातार दूसरा महीना रहा जब आर्कटिक पर जमी बर्फ की मोटाई में रिकार्ड कमी दर्ज की गई। इस महीने में 0.95 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि दर्ज की गई। इस वजह से जून 140 साल में सबसे गर्म बन गया। जून महीने का औसत वैश्विक तापमान 15.3 डिग्री सेंटीग्रेड रही। 
 
ट्रॉपिकल क्षेत्र में भी गर्मी- इस दौरान हवाई द्वीप जैसे ट्रॉपिकल क्षेत्र में भी गर्मी देखने को मिली। अमेरिका के अलास्का में साल 1925 के बाद से यह दूसरा मौका था जब जून सबसे गर्म महीना रहा। कुछ ऐसा ही हाल मैक्सिको की खाड़ी में भी देखने को मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »