26 Apr 2024, 03:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में संघर्ष, 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:30AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया में सुरक्षा बलों और बोको हरम  आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 11 आतंकवादी तथा पांच जवानों की मौत हो गयी। एक सेना अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुरक्षा बलों का काफिला पड़ोसी  प्रांत योबे की राजधानी दामातुरू स्थित अपने ठिकाने पर लौट रहा था। इसी  दौरान पूर्वोत्तर प्रांत बोरनो में कागा इलाके में जकाना के समीप घात लगाये  बैठे बोको हरम आतंकवादियों ने हमला किया। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़  करीब 20 मिनट चली। मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और तीन जवानों की मौत हो  गयी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने 11 आतंकवादियों को ढेर कर दिया जबकि बहुत  से अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा कई आतंकवादियों को कब्जे में लिया गया  है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »