29 Mar 2024, 12:58:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रेम में गद्दी छोड़ने वाले मलेशियाई राजा ने रूसी पत्नी को दिया तीन तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 2:14AM | Updated Date: Jul 19 2019 2:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूसी व्यूटी क्वीन से प्रेम के कारण मलेशिया के राजा सुल्तान मुहम्मद वी ने जनवरी महीने गद्दी छोड़ दी थी। अब पूर्व राजा ने रूसी पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। पिछले साल नवंबर में मास्को में सुल्तान मुहम्मद वी और ओक्साना की शादी ने मलेशियाई लोगों को स्तब्ध कर दिया था। उनकी पूर्व पत्नी 27 वर्षीय ओक्साना वीवोदीना ने अपने पति सुल्तान मुहम्मद वी से रिश्ते के बारे में एक दर्द भरा वीडियो जारी किया है, जिसमें अपने प्यार की गहराइयों के बारे में बताया है।

वे एक दूसरे से कहते हैं कि मैं उनकी हमेशा देखभाल करूंगी और मैं निश्चित रूप से उनके जीवन की अंतिम महिला बनना चाहती हूं। मैं अपने जीवन के अंत तक उनके साथ रहना चाहती हूं। उन्होंने कहा है कि सुल्तान बात करते थे, वह अपने रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बच्चों को मानते हैं। बच्चे धैर्य और समझ जुड़े होते हैं। वे कहते थे कि बच्चे सबसे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमारी विरासत को आगे बढ़ाते हैं। प्यार के विषय में वे कहते हैं कि हां, हां ठीक है- प्यार अच्छा है, लेकिन 15 या 20 साल के बाद धैर्य और समझ के कारण चीजें प्यार से आगे निकल जाएंगीं। 

वीडियो का एक छोटा हिस्सा ऑनलाइन पोस्ट किया

यह स्पष्ट नहीं है वीडियो कब और कहां फिल्माया गया या इसके किस इरादे से दर्शकों के लिए यह फिल्माया गया। वीडियो में दोनों पार्टनर अपनी मातृ भाषाओं के बजाय अंग्रेजी में बात कर रहे हैं। यह क्लिप लंबे समय तक वीडियो का हिस्सा प्रतीत होता है, हालांकि ओक्साना ने केवल इसका एक छोटा हिस्सा ऑनलाइन पोस्ट किया है। फुटेज में ओक्साना गर्भवती नहीं दिखाई देती है, जिससे इसकी अधिक संभावना है कि यह उनकी शादी से पहले फिल्माया गया था।

पिछले साल मुहम्मद ने मास्को में ओक्साना से एक समारोह में शादी की थी और कुछ ही समय बाद वह गर्भवती हो गईं। मुहम्मद ने जनवरी में सिंहासन  त्याग दिया था। ओक्साना ने मई महीने में बेटे को जन्म दिया और एक जुलाई को कथित तौर पर अंतिम रूप तलाक दे दिया गया। माना जाता है कि ओक्साना अब अपने बेटे और मां के साथ मास्को के एक घर में रह रही हैं, जिसे राजा ने उसके लिए मुहैया कराया था। पूर्व मॉडल की वकील ने किसी प्रकार के तलाक से इंकार किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »