20 Apr 2024, 00:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस व्‍यक्ति ने बिल गेट्स से छीना दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति होने का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 1:00AM | Updated Date: Jul 19 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अब बिल गेट्स की जगह किसी और ने ले ली है। बिल गेट्स की जगह लेने वाले इस शख्स का नाम है बर्नार्ड अरनॉल्‍ट। अरनॉल्‍ट अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं। 7 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तीसरे स्थान पर आए हैं। लुई विटन मोएत हेनेसी के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 108 अरब डॉलर हो गई है। वहीं बिल गेट्स की नेटवर्थ 107 अरब डॉलर है।
 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर जगह बना चुके अरनॉल्ट की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा 39 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के 3% के बराबर है। बता दें कि लोरियल की उत्‍तराधिकारी फ्रांकोस बेटेनकोर्ट मेयर दुनिया की सबसे अमीर महिला है और वह अमीरों की इस लिस्‍ट में 9वें स्‍थान पर हैं। वहीं, गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज इस लिस्ट में 10वीं स्थान पर हैं। भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के पास 51.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं। विप्रो के सीईओ अजीम प्रेमजी 20.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 48वें स्‍थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »