19 Apr 2024, 17:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कुलभूषण जाधव मामले पर PM इमरान का आया बयान, कही ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 3:14PM | Updated Date: Jul 18 2019 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान की जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरार्ष्ट्रीय न्याय न्यायालय (आईसीजे) ने न केवल जाधव की फांसी की सजा पर रोक को बरकरार रखा बल्कि इस पर पाकिस्तान को पुनर्विचार करने के लिए भी कहा। आईसीजे के इस फैसले के बाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विपक्ष के नेताओं ने फैसले का स्वागत किया। वहीं अब इस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान भी आ गया है।
 
इमरान खान ने ट्वीट करके फैसले का स्वागत किया है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले को 'पाकिस्तान की जीत' बताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि आईसीजे का फैसला बरी करने, रिहा करने और कुलभूषण को वापस भारत भेजने का नहीं है। वह पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी है। पाकिस्तान कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »