28 Mar 2024, 16:39:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अरमेनिया : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 10:48AM | Updated Date: Jul 18 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

येरेवान। अरमेनिया के इजिवान शहर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता एलिना निकोघोषयान ने इसकी जानकारी दी। प्रदर्शकारियों ने अधिकारियों से जंगल में लकड़ी काटने की अनुमति मांगने को लेकर प्रदर्शन किया और जॉर्जिया जाने वाले राष्ट्रीराजमार्ग को बंद कर दिया जिससे उनकी सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की।
 
एलिना ने कहा, ‘‘इजिवान में हुई भिड़ंत के बाद 13 लोगों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। पिछले हफ्ते आर्मेनियाई पुलिस प्रमुख वलेरी ओसिपियन ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे जंगल में सड़कों के किनारे तथा आसपास निगरानी रखें और देखें कि स्थानीय निवासी लकड़ी की अवैध रूप से कटाई कर रहे हैं या नहीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी प्रदर्शनकारियों से झड़प राष्ट्रीयरामार्ग को बंद करने को लेकर हुई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »