26 Apr 2024, 03:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नए करार के लिए रुस जा सकते हैं मादुरो : विदेश मंत्री जॉर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 10:43AM | Updated Date: Jul 18 2019 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इस वर्ष नए करार के लिए रुस की यात्रा कर सकते हैं। वेनेजुएला के विदेश मंत्री जॉर्ज अरिएजा ने इसकी जानकारी दी। जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘रुस हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और हम रुस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने और अपने प्रतिनिधिमंडल को रुस भेजने के लिए तैयार हैं। इस वर्ष कभी भी राष्ट्रपति मादुरो नए करार करने के लिए रुस की यात्रा कर सकते हैं।
 
जॉर्ज ने कहा, ‘‘रुस हमारे लिए विभिन्न क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण साझेदार है और राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मुद्दों पर हमें सार्थक चर्चा करनी है। हम रुस के साथ संपर्क में है और सही वक्त आने पर कूटनीतिक दिशा के बारे में बताएंगे।’’ गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में अमेरिका समर्थित विपक्षी नेता जुआन गुएदो के खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने के बाद वहां राजनीतिक अस्थिरता आ गई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »