28 Mar 2024, 21:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अशरफ गनी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:12PM | Updated Date: Jul 17 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया, आतंकवाद का मुकाबला, अफगानिस्तानी वस्तुओं तक बाजार की पहुंच और क्षेत्रीय संपर्क में सऊदी अरब के योगदान को लेकर चर्चा की है। अफगान प्रसिडेंशियल पैलेस की तरफ से मंगलवार शाम जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत की।
 
दोनों ने सुरक्षा, अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया, आतंकवाद का मुकाबला, अफगानिस्तानी वस्तुओं तक बाजार की पहुंच और क्षेत्रीय संपर्क में सऊदी अरब के योगदान को लेकर बातचीत की। दोनों ने अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने को लेकर तालिबान समूह और अमेरिका के बीच कतर की राजधानी दोहा में हुयी शांति वार्ता के एक सप्ताह के बाद यह चर्चा की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »