28 Mar 2024, 19:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया तट के पास से तुर्की के 10 नाविक अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:51AM | Updated Date: Jul 17 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के 10 नाविकों को नाइजीरिया तट के पास से सशस्त्र लुटेरों ने मंगलवार सुबह अगवा कर लिया। तुर्की की जहाजरानी कंपनी कादियोग्लू डेनिज्सिलिक ने बताया कि कैमरून के बंदरगाह शहर दौआला से आइवरी कोस्ट के आबिदजान जा रहा तुर्की के मालवाहक जहाज ‘पाकसोय-1’ पर गिनी की खाड़ी में सशस्त्र लुटेरों ने हमला कर दिया और 10 नाविकों को अगवा कर लिया। कंपनी ने बताया कि चालक दल के आठ अन्य सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज से उतार दिये गये हैं।

जहाज के संचार एवं दिशासूचक उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। तुर्की की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता उमर सेलिक ने बताया कि विदेश मंत्रालय और खुफिया विभाग मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं और नाविकों की सुरक्षित रिहाई के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घाना की नौसेना अगवा जहाज के पास पहुंच गयी है और नाविकों की रिहाई के लिए लुटेरों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »