29 Mar 2024, 03:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट, नौ मरे,18 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 12:29AM | Updated Date: Jul 16 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार प्रांत में बारूदी सुरंग विस्फोट में सोमवार को आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 18 अन्य लोग घायल हो गये। प्रांतीय गवर्नर हय्यातुल्ला हय्यात ने कहा, ‘‘ खाक्रिज जिले में दरहजब में यात्रियों को लेकर जा रहे एक ट्रक के विस्फोट के चपेट में आने के कारण यह दुर्घटना हुई।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के समय ट्रक कंधार से खाक्रिज जा रहा था। उन्होंने इस हमले के लिए तालिबानी आतंकवादियों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि तालिबानी आतंकवादी सुरक्षा बलों को लक्षित कर सड़क किनारे बम तथा बारूदी सुरंग लगा रहे हैं, लेकिन इन हमले के कारण आम लोगों की भी जानें जा रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »