19 Apr 2024, 18:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 43 सीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 10:33PM | Updated Date: Jul 15 2019 10:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। लेबनान में गैर-कानूनी रूप से प्रवेश करने  के मामले में सुरक्षा बलों ने 43 सीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एलनाशरा  समाचारपत्र की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई नागरिकों को सोवायरी और बेक्का  से गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी आरोपियों को जांच एवं अन्य कानूनी  प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया गया। लेबनानी सुरक्षा बलों ने सीरिया की सीमा से लगे इलाकों में तस्करी और  घुसपैठ के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। सरकार ने भी वीजा के बिना सीरियाई  शरणार्थियों के प्रवेश पर भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगा रखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »