29 Mar 2024, 07:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में आतंकवादी हमला, 26 की मौत, 56 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 1:42AM | Updated Date: Jul 14 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशू। दक्षिणी सोमालिया के बंदरगाह शहर किस्मायो में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गये तथा 56 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  जुब्बालैंड राज्य के प्रेसिंडेट अहमद मडोबे ने बताया कि मारे गये लोगों में से 10 लोग केन्या, कनाडा, अमेरिका तथा तंजानिया के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों के किस्मायो शहर के लोकप्रिय मेडिना होटल में घुसने से पहले अल-शबाब का आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से लदे एक वाहन को लेकर होटल में घुसा था। उधर, सोमालिया के पत्रकार संगठन ने पुष्टि की है कि मारे गये लोगों में दो पत्रकार भी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »