20 Apr 2024, 02:35:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 24 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 12:37AM | Updated Date: Jul 14 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में  शनिवार को एक यात्री बस और रिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि  24 अन्य घायल हो गये। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक संघार जिले के  खादरो इलाके में रिक्शे को टक्कर मारने के बाद बस पलट गयी। हादसे में  रिक्शे में सवार 10 लोग मारे गये तथा 24 अन्य घायल हुए हैं, जो बस में सवार  थे। दो महिलाओं और दो बच्चों समेत सात मृतक एक ही परिवार के हैं। घायलों  में पांच की हालत काफी गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस एवं बचावकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »