19 Apr 2024, 13:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में आई बाढ़ - व्हाइट हाउस में भरा पानी, सड़कें बनीं नदियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 12:57PM | Updated Date: Jul 9 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इन दिनों हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भी भर गया है। व्हाइट हाउस के आसपास भी पानी भरा हुआ है। वॉशिंगटन के साथ ही वर्जीनिया और कोलंबिया में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं हैं।
 
वॉशिंगटन का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है।  देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़ी कारें पूरी तरह से डूब गई हैं और लोग कार की छप पर खड़े होकर मदद मांग रहे हैं। नॉर्थवेस्टर्न डीसी, सदर्न मोंटगोमरी काउंटी, ईस्ट सेंट्रल लॉडन काउंटी, अर्लिंगटन काउंटी, फॉल्स चर्च और नॉर्थईस्टर्न फेयरफैक्स काउंटी के लिए बाढ़ की चेतावनी के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »