29 Mar 2024, 05:35:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान को भारी नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 12:18AM | Updated Date: Jul 9 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुल-ए-आलम। अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 48 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता शाहपूर अहमदजेई ने सोमवार को यह जानकारी दी । प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा बलों को हवाई हमलों का समर्थन भी मिला और इसमें सेना के साथ पुलिस भी थी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 48 आतंकवादी मारे गए तथा 10 अन्य घायल हो गए। यह अभियान बरारी बराक और खोशी जिलों में चलाया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कितने सैनिक मारे गए हैं। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »